आ गई दुनिया युद्ध के मुहाने पर..ईरान का मिसाइल हमला

ईरान का इजराइल पर मिसाइल मारने का मतलब दुनिया अब युद्ध के मुहाने पर खड़ी है और क्या अब मान लिया जाय यूक्रेन और रूस के बाद इजरायल फिर अपने पुराने इतिहास को दोहराते हुए तीन देशों से एक साथ लड़ेगा ।

ईरान मिडिल ईस्ट का एक शक्ति सम्पन्न देश है दुनिया का 10% तेल भंडार ईरान के पास है 15% प्राकृतिक गैस भी है सबसे बड़ा जिंक उत्पादक चांदी, और सोना की खदान जो किसी भी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त है ईरान 7 देशों से अपनी सीमा साझा करता है और इराक अपने पड़ोसी देश से पहले भी युद्ध लड़ चुका है वर्तमान में अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से संबंध ठीक चल रहें है लगभग 500 साल से ईरान की सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है इसका एक कारण है की ईरान दो तरफ से पहाड़ी और समुद्र सीमा से घिरा है जगरोस पर्वत श्रेणियां एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच बनाती है रोमन,अरब,रसियन और मंगोल पहले ही हार के वापस जा चुके हैं पाकिस्तान को छोटी मोटी झड़प देता रहता है  दोनो सीमाएं समुद्र  से जुड़ी है जिसमे एक पर स्ट्रेट ऑफ हरमुज है जहा से हो कर दुनिया का 20% तेल गुजरता है 

कोई भी अर्थव्यवस्था आज बिना तेल के नही चल सकती है तो दुनिया को चलाने की एक चाबी ईरान के पास है भारत भी ईरान से तेल लेता है और इजरायल से बहुत ही घनिष्ट सम्बन्ध है तो शांति का संदेश भारत आगे भी देता रहेगा , ईरान के बनाए ड्रोन का प्रयोग रसिया यूक्रेन को उड़ाने में कर रहा है इसका मतलब रसिया ईरान के साथ है और अमेरिका इजराइल के साथ है ब्रिटेन और फ्रांस भी इजराइल के पक्ष में बोल चुके है  अभी कल ही इजराइल के विदेशमंत्री ने भारत को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है और भारत के दो युद्ध पोत ईरानी बंदरगाह पर खड़े हैं इजरायल का रक्षा बजट ईरान से चार गुना है और मोसाद के जासूस ईरान में अंदर तक घुसे है जो पल पल की खबर दे रहे हैं हमास, हुती और हिजबुल्ला को खत्म करने और लेबनान के और अंदर घुसकर मारने में लगा है इसराइल , ये युद्ध अभी लम्बा चलेगा ।

जब तक किसी एक देश के संसाधन खत्म नहीं होते चलता रहेगा 

Uploading: 1858560 of 5431155 bytes uploaded.


Comments

Popular posts from this blog

elon musk business works 2025

G20 वैश्विक व्यापार का गतिमान समूह

Indian jump to satellite internet revolution